कानपुर में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को मर्चेंट चेंबर सभागार में कैबिनेट सचिव भारत सरकार मीता राजीव लोचन ने उद्यमियों के साथ बैठक की। इसमें इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, प्रोविंशियल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती और फेडरेशन ऑफ़ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन से जुड़े उद्यमियों और निर्यातकों ने तमाम सुझाव दिए। उद्योग स्थापना में आ रही समस्याएं बताईं।