फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में एमबीए छात्र पर कार्रवाई से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

कानपुर में सीएसजेएम यूनिवर्सिटी परिसर में एडीसीपी कार्यालय के बाहर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने एमबीए छात्र श्रेयांश अवस्थी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को धरना देकर हंगामा किया। छात्र एडीसीपी से माफी मांगने और कार्रवाई रद्द करने की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे बाद एडीसीपी कपिल देव सिंह पहुंचे तो छात्र उग्र हो गए और एडीसीपी मुर्दाबाद, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद जैसे नारे लगाने लगे। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद एडीसीपी पश्चिम ने छात्रों से सॉरी बोलकर कार्रवाई को रद्द करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें