कानपुर में बिधनू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझावन में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर सीडीओ ने फाइलेरिया जैसी बीमारी को खत्म करने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।