कानपुर के केशवपुरम स्थित आकार श्री पशुपतिनाथ नेपाली शिव मंदिर में हरितालिका तीज महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर व्रत रखकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की। भक्ति गीतों और आरती की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन की मंगलकामना के लिए भगवान के समक्ष झूमती-गाती नजर आईं।