कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने अवैध गतिविधियों और भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए 21 दिनों का विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है। अभियान के तहत थानों में दलाली करने वालों, खबर के नाम पर वसूली करने वालों और झूठे मुकदमे लिखवाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर के आदेश पर जॉइंट पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार ने दी।