कानपुर नगर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ नाना राव पार्क, फूलबाग से हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि करें योग, रहें निरोग। आप सभी अधिक से अधिक संख्या में इस सप्ताह चलने वाले योग अभ्यास कार्यक्रमों में सहभागिता करें और 21 जून 2025 को ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित मुख्य योग कार्यक्रम में भी भाग लेकर योग को जन आंदोलन बनाएं। आगे कहा कि जीवन में यदि स्वास्थ्य है, तो सब कुछ है। पहला सुख – निरोगी काया। इसे पाने के लिए योग का नियमित अभ्यास अत्यंत आवश्यक है।