साढ़ थाना क्षेत्र के कुंदौली गांव के बाहर पांडुनदी में दो वर्ष पहले बने पुल के किनारे-किनारे लगाई गई लोहे के 90 मीटर गार्डर को चोर खोल ले गए। रात भर इसकी भनक किसी को नहीं लगी। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण टहलने के लिए नदी के तरफ गए, तब वहां पर लोगों को काटे गए लोहे के पार्ट्स और बोल्ट पड़े मिले। तब जाकर गार्डर चोरी का पता चल सका।