जाजमऊ की केडीए कॉलोनी में सड़कों पर पसरे कीचड़ और गड्ढों में भरे गंदे पानी ने स्थानीय नागरिकों का जीवन दूभर कर दिया है। शिकायतों के बावजूद नगर निगम और केडीए द्वारा सड़कों की मरम्मत न कराए जाने से क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों और हादसों का खतरा बना हुआ है।