कानपुर में शिवराजपुर गंगा रोड पुल पर हाईवे-34 पर खड़े ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक टकरा गया। हादसे में टायर बदल रहे परिचालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे से घुसे ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। रेस्क्यू पुलिस और अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।