कानपुर के राजकीय आईटीआई पांडु नगर में इंस्ट्रक्टरों की नामौजूदगी के चलते कक्षाएं प्रभावी ढंग से संचालित नहीं हो पा रही हैं। इंस्ट्रक्टरों के गायब रहने पर छात्र-छात्राएं कक्षाओं के अंदर फोन पर समय बिताते या आपस में गपशप करते देखे गए, जबकि अन्य छात्र-छात्राएं कक्षाओं के बाहर संस्थान की बदहाली पर चर्चा कर रहे थे।