फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के घाटमपुर में बाढ़ प्रभावित गड़ाथा और कटरी में घटने लगा जलस्तर

रविवार को जलस्तर में कमी आने से बाढ़ प्रभावित गड़ाथा, कटरी और अन्य गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली। दिन में पानी करीब डेढ़ मीटर नीचे उतरता दिखा, जिसके निशान घरों की दीवारों पर साफ नजर आने लगे थे। एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने खुद पीएसी की मोटर बोट से गड़ाथा व अमिरतेपुर गांव का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पानी उतरने की गति तेज है, जिससे जल्द ही लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, प्रशासन हर पहलू पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें