कानपुर में भीतरगांव विकास खंड के साढ़ थाना क्षेत्र स्थित डिफेंस कॉरिडोर मार्ग पर एक ऑटो चालक की लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां ठसाठस भरी हुई थीं और एक यात्री बाहर लटका हुआ था, इसके बावजूद चालक तेज स्पीड से कुढ़नी की ओर जा रहा था।