कानपुर में नरवल के एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा, जो अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ एक अच्छे कवि के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में मकनपुर में अपनी कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। इस मौके पर उन्होंने अपनी एक कविता पढ़ी, जिसकी पंक्तियां थीं….हम ही हमारे कत्ल के मुलजिम हैं और सजा-ए-मौत के खातिर हम ही तैयार बैठे हैं... तुम्हारी आंख में अब भी मोहब्बत की गवाही है, भला हम किस तरह कह दें कि मुकदमा हार बैठे हैं।