जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में आयोजित रोबोटिक स्पाइन सर्जरी पर एक कार्यशाला के दौरान न्यूरो साइंसेज प्रमुख और प्रोफेसर डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि नेविगेशन के साथ रोबोटिक सर्जरी स्पाइन की सर्जरी को और अधिक सटीक और सुरक्षित बनाती है। उन्होंने बताया कि परंपरागत सर्जरी में गलतियों की गुंजाइश रहती है, लेकिन रोबोटिक तकनीक की मदद से सर्जन बहुत सटीकता के साथ ऑपरेशन कर पाते हैं।