कानपुर में बारिश और मस भरे मौसम के कारण शहर में बच्चों और बड़ों में कंजेक्टिवाइटिस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस संबंध में रोग के फैलाव और बचाव को लेकर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी मोहन ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है।