कानपुर के मंधना-बिठूर रोड पर सरकारी बैंक और पुलिस पिकेट से मात्र 100 मीटर दूर स्थित एक टेलीकॉम शॉप में मंगलवार देर रात चोरों ने शटर तोड़कर करीब 3.40 लाख की नकदी और मोबाइल चुरा लिए। सीसीटीवी में तीन चोर आधे घंटे तक माल समेटते दिखे, जिससे पीड़ित दुकानदार के भाई ने पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल उठाए हैं।