भीतरगांव कस्बे में गुरुवार को हुई बारिश ने साप्ताहिक सब्जी बाजार में भारी परेशानी खड़ी कर दी। बारिश का पानी और गंदगी मिलकर कीचड़ का दलदल बन गया, जिससे सब्जी विक्रेताओं और ग्राहकों दोनों को भारी दिक्कत हुई। बाजार स्थल के चारों ओर कीचड़ और फिसलन की वजह से पैदल चलना मुश्किल हो गया था। सब्जी खरीदने आए ग्राहकों को भी फिसलने का डर बना रहा।