साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव में शुक्रवार देर रात खाना बनने के दौरान लगी आग से एक गरीब बृद्धा की गृहस्थी जलकर राख हो गई। उसके व उसके बेटे ने जो कपड़े पहन रखे थे, वही केवल बच पाया। आग लगने से साइकिल छोटा सिलेंडर, पैनल, खाना बनाने का समान, कपड़े व अनाज सहित सब कुछ जलकर राख हो गया।