मंगलवार को भीतरगांव इलाके के आसमान में बादलों का डेरा जमा होने से किसान चिंतित हैं। उन्हें अधिक बारिश होने की आशंका बनी है। अधिक बारिश से खेतों में पानी भरने से बोई गई लाही की फसल प्रभावित हो जाएगी। इन फसलों को उजाङकर किसानों को फिर फसल बोनी पड़ेगी। इससे लागत के साथ अधिक पैदावार में असर जरूर पड़ेगा।