कल्याणपुर ब्लॉक के बागड़ी बांगर गांव में मंधना चौराहे से ब्लू वर्ल्ड गंगा बैराज तिराहे को जाने वाली सड़क के ठीक किनारे बना नाला पूरी तरह से सिल्ट और कचरे से भरा पड़ा है। इससे न सिर्फ राहगीरों, बल्कि स्थानीय निवासियों को भी दिक्कतें होती हैं। नाले के ऊपर से सीवर का पानी भी बह रहा है।