घाटमपुर कस्बे के कजियाना वार्ड में शुक्रवार को सीसी सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। लगभग 20 साल बाद सड़क बनने से स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष पति अब्दुल अहद और जेई अभिषेक मौके पर मौजूद रहे और अपनी देखरेख में सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया। नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से खराब सड़क की वजह से उन्हें काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन अब राहत मिलेगी।