फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, भक्तों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

श्री भगवती यज्ञ सेवा समिति के तत्वावधान में पोनी रोड श्रीनगर स्थित श्रीराम चबूतरा स्थल के पास रविवार को कलश यात्रा के साथ भगवती यज्ञ व श्रीमद्भागवत का शुभारंभ हुआ। कथा के पहले श्रीराम चबूतरा स्थल से गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य मार्गों से होते हुए कलश यात्रा आनंद घाट गंगा तट पर पहुंची, वहां से जल लेकर कथा स्थल पहुंचकर समाप्त हुई। कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पोनी रोड श्रीनगर स्थित श्रीराम चबूतरा स्थल से सीताराम कॉलोनी स्थित आनंद घाट तक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ चल रहे रथ पर वृंदावन धाम से आए कथा व्यास पं. आकाश महाराज विराजमान रहे। भक्त भजन-कीर्तन की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। भक्तों ने ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं, पहले दिन की कथा में कथा व्यास पं. आकाश महाराज ने भागवत कथा की महिमा का बखान किया। बताया कि भागवत कथा सुनने मात्र से प्राणी का कल्याण हो जाता है। कलश यात्रा में राजेश बाजपेई, सुरेश चंद शुक्ला व कीर्ति बाजपेई आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें