पनकी उद्योग कुंज स्थित आईआईए भवन में मंगलवार को जीएसटी से संबंधित समस्याओं को लेकर उद्यमियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में ज्वाइंट कमिश्नर रमेश कुमार सिंह ने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की। इस दौरान उद्यमियों ने जीएसटी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक जानकारी और सुझाव दिए।