जाजमऊ के रैदास विहार नई बस्ती में जलभराव की समस्या तीसरे दिन भी बनी रही। गुरुवार को तहसीलदार और लेखपाल मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को जलभराव से हो रही परेशानियों से अवगत कराया। उनका कहना है कि घरों में पानी भरा होने के कारण वे अब भी खुले में बैठने और रात गुजारने को मजबूर हैं। लगातार तीन दिनों से सामान्य जनजीवन प्रभावित है।