फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीतरगांव इलाके में बूंदाबांदी के बाद बादलों का डेरा, दिनभर गायब रही धूप

भीतरगांव इलाके में जनवरी के अंतिम दिनों में मौसम के बदले मिजाज ने जनजीवन को प्रभावित किया है। बीते दिन हुई बेमौसम बूंदाबांदी के बाद बुधवार को क्षेत्र में सुबह से ही घने बादल छाए रहे। दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिसके चलते सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। धूप न निकलने और ठंडी हवाओं के कारण कनकनी बनी रही, जिससे लोग दिन भर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। मौसम में आए इस अचानक बदलाव ने ठिठुरन बढ़ा दी है और लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें