कानपुर अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद कल्याणपुर ब्लॉक के नौरंगाबाद स्थित राजकीय आईटीआई तक जाने वाले मार्ग का निर्माण करा दिया गया है। नई सड़क बनने से छात्रों, शिक्षकों और ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई वर्षों से यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका था, जिससे आवागमन में काफी दिक्कत होती थी। विशेषकर बरसात के दौरान सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता था। अक्टूबर 2025 में प्रकाशित हुई थी खबर अमर उजाला ने अक्टूबर 2025 में सड़क की बदहाल स्थिति को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के बाद संबंधित विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई। अब मार्ग पर डामरीकरण का कार्य पूरा होने से आवागमन सुगम हो गया है।