जूही लाल कालोनी में सद्भावना कमेटी की ओर से लाल बादशाह श्री गणपति की प्रतिमा की स्थापना हुई। पंडितों ने पूजन-अर्चना कराकर श्री गणेश जी की आरती की। कमेटी से अध्यक्ष बब्बन सिंह, महामंत्री अनिल शुक्ला, पार्षद अमित जायसवाल, इंद्रेश सिंह, असित कुमार खरे आदि मौजूद रहे।