चार बार इंडियन आइडल के ऑडिशन से बाहर होने के बाद आखिरकार 5वीं बार कानपुर के कल्याणपुर नारामऊ निवासी वैभव गुप्ता ने इंडियन आइडल का खिताब जीत ही लिया। वैभव ने ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपए का चेक और एक ब्रेजा कार जीती है। मुंबई में इंडियन आइडल-14 शो हुआ था जिसमें वैभव ने चैंपियन बनकर कानपुर का नाम रोशन किया है। वैभव के घर पर इस समय ऐसी खुशियां छाई हैं, मानों कोई शादी वाला घर हो।