फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेल गंगापुल पर लोहे की चादर में हुए छेद बता रहे हकीकत

शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Mar 2025 10:25 PM IST

उन्नाव-कानपुर को जोड़ने वाले ब्रिटिश जमाने के रेल गंगापुल की अप रेल लाइन पर पड़ी लोहे की चादर गल चुकी हैं। इसमें जगह-जगह छेद हो गए हैं। रेलवे यदि जल्द न चेतता तो कभी भी बड़ा रेल हादसा हो सकता था। बता दें कि रेल गंगापुल की लंबाई करीब सवा आठ सौ मीटर है। अप रेल लाइन के शुक्लागंज गंगाघाट रेलवे स्टेशन से लेकर कानपुर छोर के बीच जगह-जगह लोहे की चादर गल चुकी थी। स्थिति यह है कि रेल मार्ग के कई भागों में बड़े छेद हो गए थे। इन छेदों से गिट्टियां गंगा नदी में गिर रही थीं। साथ ही यह हिस्सा भी कमजोर हो चुका था। रेलवे ने सही समय पर इसे संज्ञान में लिया और काम शुरू कराया। रेल इंजीनियरों की मानें तो यदि जल्द काम शुरू न किया जाता तो किसी भी रोज पुल पर बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि, लोहे की चादरों की सफाई के बाद जो छेद देखने को मिले हैं, वह पुल की हकीकत बयां कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें