फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पुलिस के पहरे में चला रहा हिस्ट्रीशीटर का इलाज, पुलिस को अचेत मिला था अजय ठाकुर

हनुमंत विहार के जूही कलां डब्ल्यू ब्लॉक में बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर अजय ठाकुर और उसके साथियों को पीटे जाने के मामले में फायरिंग की बात सामने आई है। जिस ई-ऑटो में टक्कर मारी गई उसकी मालकिन सुमन ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की है। बताया कि जब लोगों ने स्कॉर्पियो को घेरा तो उसमें सवार युवकों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। वहीं पुलिस अजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय खुद पहरा देकर उसका इलाज करा रही है। उस्मानपुर कच्ची बस्ती निवासी सुमन ने पुलिस को बताया कि रविवार रात बस्ती में एक युवक का पीछा करते हुए काले रंग की स्कॉर्पियो तेज गति से आई। उसमें एक राजनीतिक पार्टी का झंडा और विधायक लिखा हुआ था। कार में छह लोग सवार थे। सभी युवक को कार के अंदर खींच कर मारपीट करने लगे। शोरगुल सुनकर भीड़ जुटने लगी तो कार सवार एक युवक ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। कार चालक ने भागने के चक्कर में तेजी से गाड़ी बैक की। इससे पीछे खड़ा उनका ई-ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में बैठा चालक गयाप्रसाद भी घायल हो गया। इसके बाद लोगों ने कार को घेर कर लोगों को पीटा। हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पिटाई में हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, शेरा उर्फ साहिल और आयुष घायल हुए हैं। सभी का पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है। जांच की जा रही है, जल्द तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें