फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: फजलगंज चौराहे पर तेज बारिश से जलभराव, जाम में भीगे लोग

कानपुर। फजलगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा चौराहे पर शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बन गई, जिसके चलते भीषण जाम लग गया। सड़क पर पानी भर जाने से वाहनों की रफ्तार थम गई और दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। बारिश के दौरान कई दोपहिया और चारपहिया वाहन पानी में फंसते नजर आए, जिससे यातायात और अधिक प्रभावित हो गया। राहगीरों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ा, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में इस चौराहे पर जलभराव की समस्या बन जाती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही सड़क तालाब जैसी नजर आने लगती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें