फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सावन के पहले सोमवार पर सिद्धनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ड्रोन से निगरानी

सावन के पहले सोमवार पर जाजमऊ स्थित द्वितीय काशी बाबा सिद्धनाथ मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंज उठा। भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए सुबह से लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पूरे मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। नटराज चौराहे पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को पार्किंग में ही रोका जा रहा है, जबकि श्रद्धालुओं को पैदल मंदिर तक भेजा जा रहा है। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश व्यवस्था की गई है तथा महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें