शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश के बाद बारासिरोही नई बस्ती में ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से जलभराव हो गया। बस्ती की कई गलियां पानी से भर गईं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। यही वजह है कि हर बार बारिश के दौरान गलियों में पानी भर जाता है। काफी देर तक पानी जमा रहने से लोगों को घरों से निकलने और आने-जाने में दिक्कत होती है