फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: झमाझम बारिश से हर ओर जलभराव, लोगों को झेलनी पड़ी दुश्वारियां

रविवार देर रात से सोमवार शाम तक 17 घंटे झमाझम बारिश होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। जलनिकासी का इंतजाम न होने से जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन की दुश्वारियां झेलनी पड़ी। कुछ इलाकों में नाले-नालियां उफनाने से घरों में पानी घुसने से लोगों का गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। पीएचसी व गंगाघाट कोतवाली परिसर में भी पानी भरा रहा। बारिश की वजह से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही। दफ्तरों में लोग विलंब से पहुंचे। रविवार रात 10 बजे से बारिश शुरू हुई, सोमवार दोपहर तीन बजे तक होती रही। ऐसे में लोगों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित रहे। बारिश के कारण जलभराव होने से आवागमन प्रभावित रहा। मोहल्ला सर्वाेदय नगर, आदर्श नगर रामगली, कंचन नगर, अली नगर, भातू फार्म, गायत्री नगर, अहमद नगर, रहमत नगर, परमसुख खेड़ा, राजधानी मार्ग ,पोनीरोड मार्ग, न्यू पीएचसी, नगर पालिका, कोतवाली गंगाघाट, प्रेम नगर, गंगा नगर समेत अन्य कई मोहल्लों में भीषण जलभराव रहा। ऐसे में कई मोहल्लों में स्थित घरों के अंदर तक नाली नालों का पानी घुस गया, जिससे लोगों को काफी असुविधा हुई। नगर पालिका ईओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि राजधानी मार्ग समेत अन्य कई जगहों के ऐसे नाले, जहां दिक्कत अधिक है, वहां साफ-सफाई के निर्देश दिए गए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें