हरदोई जिले में मिशन शक्ति में महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने शनिवार को आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में छात्राओं को सोशल साइट्स पर निजता और सुरक्षा के टिप्स दिए। छात्राओं को सुरक्षा का वचन दिया और उनसे 10वीं व 12वीं में अच्छे नंबरों से पास होने का वायदा लिया।