कानपुर के जाजमऊ स्थित सर सैयद पब्लिक स्कूल की 14 वर्षीय छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार, शरीर पर अशोभनीय टिप्पणियां करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मामूली विवाद के बाद पीटी शिक्षिका ने छात्रा को प्रताड़ित किया और वाइस प्रिंसिपल ने अपनी निजी कोचिंग में पढ़ने का दबाव बनाते हुए सादे कागज पर हस्ताक्षर कराए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पीटी शिक्षिका रुशदा और वाइस प्रिंसिपल हतीब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।