कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा मेला दिवस का आयोजन सोमवार को नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, कानपुर नगर में किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना और ईपीएफ से संबंधित विभिन्न सुविधाओं की जानकारी छात्रों को दी गई। कार्यक्रम का संचालन कानपुर पीएफ कार्यालय की ओर से प्रवर्तन अधिकारी आलोक दीक्षित द्वारा किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना है।