फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : घाटमपुर में भद्रकाली देवी मंदिर में लूटेरों का धावा, हवाई फायरिंग कर भागे…ग्रामीणों के हत्थे चढ़ी बाइक

कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के भदरस स्थित प्राचीन भद्रकाली देवी मंदिर में तीन बदमाशों ने बीती देर रात धावा बोला। खेतों में पानी लगा रहे किसानों, मंदिर के पुजारी और ग्रामीणों ने जब बदमाशों को ललकारा, तो वह मारपीट करने लगे। खुद को ग्रामीणों से घिरता देख बदमाश हवाई फायरिंग कर भागने लगे। तभी एक ग्रामीण ने फावड़े का बेट उनकी बाइक में घुसेड़ दिया। इससे तीनों भागने के दौरान गिर पड़े। खेतों के रास्ते भागे बदमाशों को पकड़ने के लिए ग्रामीण रात से लेकर सुबह तक इलाके को घेरे रहे। फिर घटना से बेखबर रही पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताने के साथ बाइक पुलिस के हवाले की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें