भीतरगांव ब्लॉक के करचूलीपुर गांव के बाहर जंगल में बना आरआरसी सेंटर बेमतलब साबित हो रहा है। इसके बाहर बड़ी मात्रा में कूड़ा फैला पड़ा है। रखरखाव की कमी, कर्मचारियों की अनुपस्थिति और ग्राम प्रधानों व सचिवों की उदासीनता के कारण बेकार पड़े हैं। करचुलीपुर ग्राम पंचायत का आरआरसी सेंटर गांव से आधा किमी दूर जंगल में बना है।