कल्याणपुर ब्लॉक के गंभीरपुर गांव में बना सामुदायिक शौचालय बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। शौचालय में लगाए गए लोहे के दरवाजे उखड़ चुके हैं, जबकि दीवारों से जगह-जगह प्लास्टर गिर रहा है। नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं होने के कारण परिसर में गंदगी भी पसरी हुई है।