फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया विशेष अभियान, 25 किलो रंगीन फिंगर चिप्स कराया नष्ट

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की सख्ती के बाद भी खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को शहर में विशेष अभियान चलाकर किदवईनगर स्थित एक प्रतिष्ठान पर बिक्री के लिए रखे 25 किलोग्राम रंगीन फिंगर चिप्स पकड़े। जांच में इनमें हानिकारक रंग की मिलावट पाए जाने पर टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया। इसके साथ दूध, दही, पनीर और कुल्फी समेत अन्य आठ खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बर्रा से दूध और पनीर, घाटमपुर से मिश्रित दूध व पनीर, जवाहर नगर से कुल्फी, पनकी से पनीर, रामनारायण मार्केट से दूध, फजलगंज से दही तथा किदवईनगर से सांभर और चिली पनीर के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होंने बताया कि किदवईनगर स्थित प्रतिष्ठान में मिले रंगीन फिंगर चिप्स स्वच्छता मानकों के विपरीत पाए गए थे जिस पर उन्हें नष्ट करा दिया गया। संजय प्रताप सिंह ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। वर्षा ऋतु को देखते हुए मिलावट और गंदगी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें