पाल्हेपुर गांव में चल रही 20 दिवसीय रामलीला में गुरुवार रात जयंत लीला और शूर्पणखा के नाक-कान काटने का प्रसंग दिखाया गया। चित्रकूट में सीता के चरण में चोंच मारने पर राम ने जयंत की आंख फोड़ी। इसके बाद अत्रि, शरभंग और सुतीक्ष्ण ऋषि मिलन की लीला हुई। सुतीक्ष्ण का अभिनय समिति महामंत्री अनुराग दीक्षित "कपिल" ने किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। पंचवटी में शूर्पणखा ने विवाह प्रस्ताव रखा, मना करने पर सीता पर हमला किया तो लक्ष्मण ने उसके नाक-कान काट दिए। रावण दरबार तक की लीला देख दर्शक देर रात तक जमे रहे।