केस्को के अधीक्षण अभियंता तकनीकी पीके सिंह की अगुवाई में सोमवार को केस्को मुख्यालय में उद्यमी-व्यापारी संगठनों के साथ बैठक हुई। इसमें उद्यमियों ने एक के बाद एक समस्याएं बताईं। उद्यमी बलराम नरूला ने बताया कि दर्शनपुरवा में उनकी फैक्टरी के मुख्य कार्यालय का जुलाई महीने का बिल छह गुना आया है जबकि बिजली के खंभे में केस्को के कारण गड़बड़ी हुई थी। इसकी उन्होंने शिकायत भी की थी लेकिन आज तक समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।