कल्याणपुर स्टेशन के समीप बस्ती में नाला ओवरफ्लो होने से गलियों में सीवर का पानी भर गया है। मकानों और दुकानों के सामने गंदा पानी जमा होने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग इसी गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। जलभराव के कारण दुर्गंध फैल रही है जिससे लोगों का रहना और आवागमन करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों को संक्रामक बीमारियां फैलने का भी डर सता रहा है।