फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएस एग्जीक्यूटिव में दिव्यांशी और प्रोफेशनल में ऐश्वर्या सिटी टॉपर बनीं

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की ओर से सोमवार को सीएस एग्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। एग्जीक्यूटिव में दिव्यांशी ने सिटी टॉप किया। उन्हें 700 में से 376 अंक मिले। दूसरे स्थान पर वंशिका विश्वकर्मा रहीं। उन्हें 357 अंक मिले। जबकि सीएस प्रोफेशनल में ऐश्वर्या झमनानी ने सिटी टॉप किया। उन्हें 700 में से 350 अंक मिले। एग्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल में बेटियों ने शहर का मान बढ़ाया है। दोनों वर्ग में बेटियां ही अव्वल हैं। वहीं शहर में 16 सीएस प्रोफेशनल बने हैं। जबकि एग्जीक्यूटिव में 78 छात्रों का चयन हुआ है। गुमटी नंबर पांच स्थित सीएस संस्थान कानपुर में सफल छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें