फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद से परेशान युवती 40 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ी, डेढ़ घंटे की मान-मनौव्वल के बाद उतरी

महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथी गांव में बुधवार शाम एक पारिवारिक विवाद ने उस वक्त सबको दहशत में डाल दिया जब 19 वर्षीय युवती रेशमा परिवारजनों से तंग आकर गांव के बाहर लगे हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकी देने लगी। परिजनों के मुताबिक रेशमा पुत्री सुनील का चाचा श्याम बिहारी के परिवार से जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि सोमवार को रेशमा छत पर तिरपाल ठीक कर रही थी तभी श्याम बिहारी और उसके बेटों ने उसे बुरी तरह पीटा। घायल अवस्था में परिवार वाले उसे लेकर महाराजपुर थाने और सरसौल चौकी पहुंचे, मेडिकल भी कराया और तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि चौकी से उन्हें बार-बार भगा दिया गया। इसी पीड़ा और हताशा में आकर बुधवार करीब 5 बजे रेशमा घर से निकलकर गांव के बाहर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई। उसे देखकर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस-फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर की टीम ने करीब 1 घंटे 20 मिनट तक युवती को समझाया। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद रेशमा नीचे उतरने को राजी हुई। फिलहाल युवती को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें