कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के कोयला नगर में सड़कों की जर्जर हालत और नालियों में भरे गंदे पानी के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर जनता में गहरा रोष व्याप्त है।