आवास विकास अंबेडकरपुरम के सत्यम विहार स्थित जाने वाली सड़क की बहुत ही जर्जर हालत है। इस सड़क में पिछले दो से तीन सालों से कोई भी काम नहीं किया गया है। जिस कारण सड़क बहुत ही खराब स्थिति में पहुंच गई है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि पार्षद जनप्रतिनिधि व संबंधित विभाग को अनेकों बार सूचना देने के बाद भी आज तक इस सड़क के सही करने के विषय में किसी ने नहीं सोचा। बरसात के समय यहां के लोगों को निकलने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।