फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जवाहर नगर में श्री महाकालेश्वर की पालकी यात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

सावन माह के धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला में रविवार को जवाहर नगर स्थित श्री शनिदेव साईं खाटू श्याम हनुमान जी महाराज सेवा समिति की ओर से श्री महाकालेश्वर स्थापना पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान महाकाल के जयघोष के साथ पूरे मार्ग में भक्ति का माहौल बना रहा। पालकी यात्रा में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल की पालकी के साथ भजन-कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण किया और सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के दौरान समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें