नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के सीईओ डॉ. सुनील कुमार बर्कवाल ने आईआईटी कानपुर में कहा कि डिजिटल हेल्थ मिशन के जरिए भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव आ रहा है। उन्होंने मरीजों के डेटा की सुरक्षा, डिजिटल हेल्थ आईडी की उपयोगिता और ओपीडी में तकनीक के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया।